नोएडा के डीएम को हटाया, नए डीएम सुहास एल वाई को जिम्मेदारी




Listen to this article

संजीव शर्मा
गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के डीएम बीएन सिंह को देर शाम शासन ने हटाकर लखनऊ मुख्यालय में अटैच कर दिया है। उनके स्थान पर आईएएस सुहास एल वाई को भेजा गया है। उन्हें आज रात में ही चार्ज लेने के निर्देश दिये गए हैं।

  • आपको बता दें कि सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गौतमबुद्धनगर दौरे के बाद जिलाधिकारी बीएन सिंह ने एक पत्र लिखकर सभी को चौंका दिया था।
  • जिलाधिकारी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखते हुए पद से हटाए जाने और तीन महीने का अवकाश मांगा था। उनके इस अवकाश की पीछे की वजह सीएम योगी का कोरोना वायरस पर नोएडा की स्थिति चिंताजनक और असंतुष्ट होना बताया जा रहा है।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने सोमवार शाम को कहा कि गौतमबुद्ध नगर के डीएम बीएन सिंह ने आज 3 महीने की छुट्टी का अनुरोध किया था।
  • जिसके बाद उनका लखनऊ ट्रांसफर कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का आदेश पारित किए गए हैं। मामले की जांच शुरू की जाएगी।
  • बताया जा रहा है कि इस मामले में मुख्य सचिव की ओर से एक जांच भी आईएएस बीएन सिंह के खिलाफ भी बैठायी जा रही है।
  •  मुख्य सचिव ने कहा कि सुहास एल वाई को गौतम बौद्ध नगर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।