डीएम सी रविशंकर बोले सतर्कता, सावधानी बरतते हुए हेलमेट पहनकर चलाए दो पहिया वाहन, जान है तो जहां है, देखें वीडियो








Listen to this article

नवीन चौहान
सड़क सुरक्षा माह के तहत हरिद्वार में हुई गोष्ठी और दो पहिया रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी सी रविशंकर ने गुब्बारे उड़ाकर और हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने यातायात के नियमों का पालन गंभीरता से करने को आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि आज भाग दौड़ एवं व्यस्तम जीवन में एक चूक से गंभीर परिणाम भुगतने पड़ जाते हैं। ऐसे में वाहन चलाते हुए पूरी तरह से सतर्कता, सावधानी, हेलमेट पहनना जरूरी है। रैली में एआरटीओ मनीष तिवारी और सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में रैली निकाली गई।

बुधवार को नेहरू युवा केंद्र में एआरटीओ हरिद्वार ने भारतीय जागरूकता समिति एवं हरिद्वार प्रशासन के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र में गोष्ठी एवं दो पहिया रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सी रविशंकर रहे। हरिद्वार की समस्त संस्थाओं ने उपरोक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिसमें मुख्यतः भारतीय जागरूकता समिति, इनर व्हील क्लब हरिद्वार, मुस्कान फाउंडेशन, स्पर्श गंगा, महिला मोर्चा, अध्यात्म चेनता संघ, बीइंग भागीरथ के सदस्य रहे। भारतीय जागरूकता समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगालनी ने कहा कि समाज में सड़क सुरक्षा सम्बंधित जागरूकता आज के वक्त में बहुत जरुरी है। कोई भी सड़क दुर्घटना समाज में दो संदेश देकर जाती है, पहली जीवन का नुकसान दूसरी सबक। अगर हम दुर्घटना से सबक नहीं सीखते है तो आने वाले समय में बड़ी हानि चुकानी पड़ती है। कहा कि हर व्यक्ति को अपने वाहन के समस्त कागज पुरे रखने चाहिए।
जिसमें समाजसेवी डाॅ विशाल गर्ग, बीइंग भगीरथ के संयोजक शिखर पालीवाल, शिवानी गौड़, अंजलि महेश्वरी, सीमा पटेल, आशु चौधरी, सीमा चौहान, अर्चना शर्मा, विनीता गोनियाल, गीता गोनियाल, नीलम ननकानी, इंदु मिश्रा, इशिता अरोरा, सीमा चौपडा, विभा गर्ग, रीता चमोली, मन्नू रावत, रानी सिंह, हिमांशु चोपड़ा, यश लालवानी, संदीप खन्ना. विपुल कुमार, विनीत चैहान, सीमा चैहान, राजेन्द्र कौटियाल आदि कई लोगो ने प्रतिभाग किया।

यूथ हाॅस्टल में दो पहिया वाहन रैली निकालने के दौरान समितियों के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य


ऋषिकुल मैदान में गोष्ठी कर यातायात के नियमों के लिए प्रति किया जागरूक
ऋषिकुल मैदान पर हरिद्वार ट्रैफिक पुलिस ने भारतीय जागरूकता समिति द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें मुख्य वक्ता एआरटीओ मनीष तिवारी, एआरटीओ सुरेंद्र कुमार, हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी रहे। गोष्ठी का संचालन ट्रैफिक इंस्पेक्टर बिपेन्द्र कुमार ने किया। ललित मिगलानी ने कहा कि समाज में हर व्यक्ति दो पहिया वाहन किसी अपने बड़े द्वारा ही सीखता है। उसके लिए कोई भी किसी ट्रेनिंग सेंटर पर जाकर नहीं सीखता। जिस कारण वो सड़क नियमों को नहीं जान पाता। हमें चाहिए कि आज के युग के हर वर्ग को सड़क नियमों को समझे एवं जाने ताकि सड़क दुर्घटनाएं कम से कम हो सके। एआरटीओ मनीष तिवारी और सुरेंद्र कुमार ने कहा कि समाज में अगर एक सड़क दुर्घटना घटती है तो समाज का हर वर्ग उससे प्रभावित होत्ता है। यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता के लिए स्कूल कॉलेज में बड़े स्तर पर अभियान चलाने की जरूरत है। भारतीय जागरूकता समिति की महिला विंग से शिवानी गौड़ ने कहा कि एक महिला ही अपने बच्चों के सबसे करीब होती है। इसलिए हर महिला को चाहिए कि वो अपने बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में ज्यादा से ज्यादा बाते बताये और जागरूक करे। गोष्ठी में मां नंदा देवी जन कल्याणी, स्पर्श गंगा ने भी प्रतिभाग किया। गोष्ठी में शिवानी गौड़ संदीप खन्ना, अंजलि महेश्वरी, आशु चौधरी, नितिन गौतम, यश लालवानी, सीमा पटेल, अंशु चौधरी, अर्चना शर्मा, विनीता गोनीयल, गीता गोनीयल, नीलम नंकनी, इंदु मिश्रा, इशिता अरोरा, सीमा चैपडा, विभा गर्ग, रीता चमोली, मन्नू रावत, विनीत चौहान, शुभम, सिधार्थ परधान, विजेंद्र पालीवाल, अर्पिता सक्सेना, अंशु तोमर, उपासना चौहान, दीपाली शर्मा, अर्चना लोहनी, पुनम भाजपाई, डॉ अनुराधा, हिमांशु चोपड़ा, मोहित भरद्वाज, वर्षा श्रीवास्तव, पी.के श्रीवास्तव, भूपेश चन्द्र पांडे, सपना अग्रवाल, विपुल कुमार, कमल कुरुक्षेत्र, पंडित विशाल शर्मा, मधुसुधन अग्रवाल, नेहा मलिक, करुणा शर्मा, नीरू जैन, मंजुला भगत, दीपाली जैन, गरिमा कुमार, रूपम जोहरी, योगी रजनीश, रानी, पंकज, ममता, चंद्रकला आदि प्रतिभाग किया।

यूथ हाॅस्टल में सड़क सुरक्षा माह के दौरान संकल्प लेते हुए समितियों के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य