डबल मर्डर केस का पुलिस जल्द कर सकती है खुलासा, जानिये पूरी खबर




Listen to this article

नवीन चौहान

हरिद्वार। रोड होल्ड अप की वारदात को अंजाम देने वाले तीन कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद जनपद पुलिस का मनोबल बढा हुआ है। पुलिस ने अब अपनी पूरी ताकत डबल मर्डर केस का खुलासा करने में झोंक दी है। पुलिस को डबल मर्डर केस में लीड मिल रही है। पुलिस सबूतों की कडियों को मिलाने में लगी है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार हत्याकांड से परदा उठा देंगी।

करीब एक सप्ताह पूर्व कनखल जगजीतपुर की शांतिपुरम कालोनी में एक घर से पुलिस को बदबू आने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घर के भीतर प्रवेश किया तो वहां दो लाश पडी हुई थी। दोनों शवों की शिनाख्त पिता और पुत्र के रूप में हुई। मृतक पिता श्यामलाल का शव टायलेट में और बेटे भारत का शव बैडरूम में पडा हुआ था। भारत का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने हत्याकांड की तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस की सबसे पहले शक की सुई भारत के ससुराल पक्ष पर गई। पुलिस ने मृतक भारत की पत्नी और तमाम रिश्तेदारों से कई दौर की पूछताछ की। पुलिस ने मृतकों के लेनदेन, रंजिश और तमाम विवादों के एंगल को खंगाला। फिंगर प्रिंट और मोबाइल सर्विलांस की मदद ली गई। डाग स्कावयड से पहचान कराने का प्रयास किया गया। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद पुलिस की केश की कडिया जुडने लगी है। पुलिस के हाथ जल्द ही हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों के गर्दन पर पहुंच जायेंगे।