पत्नी की तेरहवीं पर डॉक्टर पति ने फांसी लगायी




Listen to this article

नवीन चौहान.
पत्नी की तेरहवीं के दिन डॉक्टर पति ने भी फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इस घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉक्टर का नाम बृजेश कुमार शर्मा निवासी रिठानी बताया गया है।

बताया जा रहा है कि डॉक्टर की पत्नी ने भी घर में ही फांसी लगाकर अपनी जान दी थी। मायके वालों ने डॉक्टर पति के खिलाफ तहरीर दी थी।

इसी बात से डॉक्टर तनाव में बताया जा रहा था। उसके दो बेटे हैं, दोनों बेटों से भी डॉक्टर की अनबन रहती थी।