बाबा साहेब के जन्मदिन‘‘समरसता दिवस’’ पर जनजागरूकता कार्यक्रम




Listen to this article

नवीन चौहान
बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मदिवस को पूरे प्रदेश में समरसता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इसके चलते शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में भारतीय संविधान की 70 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मौलिक कर्तव्यों के बारे में जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अभियान चलाया जाना है।
26 नवम्बर 2019 को संविधान दिवस के रूप में मनाने हेतु जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। 26 नवम्बर 2019 से यह अभियान प्रारम्भ होकर डॉ बीआर अम्बेडकर जयन्ती 14 अप्रैल 2020 ‘‘समरसता दिवस’’ तक चलेगा। समस्त स्कूलों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों एवं ग्राम सभाओं में शपथ कार्यक्रम आयोजित कराये जायेंगे। इसके अतिरिक्त स्कूलों में निबन्ध प्रतियोगिताएं, वाद-विवाद, चित्रकलां, फिल्म प्रदर्शनी इत्यादि ज्ञानबद्र्धक कार्यक्रमों का भी आयोजन कराया जायेगा।