डॉ. मनु शिवपुरी की अनूठी पहल, बालिकाओं को आगे बढने का दिया हौसला








Listen to this article

नवीन चौहान 
समाजसेविका डॉ मनु शिवपुरी ने कहा कि शिक्षित बालिका ही श्रेष्ठ भारत का निर्माण कर सकती है। बालिकाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। केंद्र की मोदी सरकार से लेकर शिक्षा मंत्रालय बालिकाओं को शिक्षित बनाने के लिए महत्वकांक्षी योजनाएं चला रहे है। इस योजनाओं के चलते किसी भी परिवार को शिक्षा के लिए बजट की कमी नही होगी। बच्चियों को सिर्फ मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करनी है और कीर्तिमान स्थापित करना है। शिक्षा मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत बनाती है। उक्त बात उन्होंने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर में अपना चहुंमुखी विकास कैसे करें” विषय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कही। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय को विज्ञान विषय की 49 पुस्तकें पुस्तकालय को उपहार स्वरूप भेंट की तथा पूर्व में टॉपर छात्राओं को सम्मानित किया।
ज्वालापुर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परिसर में स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम राणा के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में समाजसेविका एवं कवियत्री डॉ मनु शिवपुरी ने बालिकाओं के चारित्रिक विकास,बौद्धिक विकास,सामाजिक संचेतना, नवाचारी सोच एवं अच्छा स्वभाव के लिए प्रेरणादायक संबोधन देते हुए कहा कि शिक्षा मानव जीवन का उद्धार करती है। शिक्षित बच्चे ही अपने स्कूल, कॉलेज, प्रदेश और देश का नाम विश्व पटल पर गौरवांवित कर सकते है। ऐसे में बालिकाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। शिक्षित बालिका ही आगे चलकर अपने अभिभावकों और ससुराल का नाम रोशन कर सकती है। बालिकाओं को अलर्ट रहना चाहिए। बालिकाओं को मानसिक और शारीरिक तौर पर सामाजिक चुनौतियों से निबटने के लिए खुद को सक्षम बनाना होगा। बालिकाएं समाज के हर वर्ग में पुरूषों को चुनौती दे रही है। शिक्षा, चिकित्सा खेल, राजनीति, समाजसेवा इन तमाम क्षेत्रों में भारत की महिलाएं पुरूषों के साथ बराबरी करते हुए अपनी सहभागिता निभा रही है। इसीलिए सभी बालिकाओं को एक नए संकल्प के साथ अपनी-अपनी कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए अभी से मेहनत करनी है। जो बच्चे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे अगली बार उनको सम्मानित करने का अवसर हमको मिल सकेंगा। इस दौरान कुछ बालिकाओं ने अपने मन की जिज्ञासाओं को रखा। बालिकाओं के सवालों का डॉ मनु शिवपुरी ने जवाब दिया और उनको संतुष्ट करने का प्रयास किया। डॉ मनु शिवपुरी ने बालिकाओं को समाज में सुरक्षित रहने और समसामयिक घटनाओं के बारे में जागरूक किया। बालिकाओं को सामाजिक परिवेश की कुरीतियों से दूर रहकर आगे बढ़ने के गुर समझाए। बालिकाओं ने इस कार्यक्रम को बहुत सराहा तथा मन लगाकर पढ़ाई करने का संकल्प किया।


कार्यक्रम के अंत में मनु शिवपुरी एवम उनके सपुत्र अर्क शर्मा ने कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के टॉपर बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार वितरित किए। कक्षा 11 विज्ञान वर्ग कु  लवी धीमान, कला वर्ग कु नेहा,कक्षा 10 कु अक्शा, कक्षा 9 सर्वाधिक अंक कु नौरिश,जूनियर वर्ग सर्वाधिक अंक कुमकुम जोशी, 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कु दीक्षा,शबा,हिमांशी,तानिया को सम्मानित किया गया।
स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम राणा ने मनु शिवपुरी के बालिका शिक्षा प्रोत्साहन हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में संध्या कर्णवाल ,अनुराधा आर्या, हेमलता शुक्ला,योग्यता नेगी,सुषमा  दास व समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।