हरिद्वार।
कलियर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा प्रत्याशी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं शिक्षाविद् मुनीष सैनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पावन पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और शांति की कामना की।
वरिष्ठ भाजपा नेता मुनीष सैनी, जो ओम विश्वविद्यालय के चेयरमैन भी हैं, अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसेवा की भावना के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं। समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान ने उन्हें न केवल कलियर विधानसभा में बल्कि पूरे जनपद में एक लोकप्रिय चेहरा बना दिया है।
मुनीष सैनी ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। इस पर्व को हमें समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता के संदेश के रूप में मनाना चाहिए।
मुनीष सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। उन्होंने मुख्यमंत्री के सशक्त नेतृत्व और युवाओं के हित में लिए जा रहे निर्णयों की भी सराहना की।

अंत में उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की कि दीपावली के अवसर पर देशी मिट्टी के दीए जलाएं, स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करें और स्थानीय कारीगरों का समर्थन कर “वोकल फॉर लोकल” अभियान को सफल बनाएं।