न्यूज 127, हरिद्वार।
हरिद्वार शहर में सीवरेज कार्य के लिए खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यदायी संस्थाओं पर सख्ती दिखायी है। अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश दिये थे। चारधाम यात्रा शुरू होने पूर्व ही जो भी सीवरेज कार्य हेतु सड़कें खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिसके बाद कार्य तीव्रगति से किए जा रहे है।
परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 04 अप्रैल एवं 05 अप्रैल तक किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें- पैकेज 01 में मोती बाजार सीसी रोड निर्माण कार्य 110 मीटर, मुख्य गली सीसी रोड निर्माण कार्य 10 मीटर , पीपल वाली गली सीसी रोड 08 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। तथा पैकेज 02 के अंतर्गत द्वारिका विहार में सीसी रोड निर्माण कार्य 44 मीटर, नियर राजा गार्डन सीसी रोड 38 मीटर, राजविहार फेस–2 पेवर ब्लॉक का कार्य 37 मीटर, लोक सेवा आयोग सीसी रोड 68 मीटर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम खोदे गये सड़कों के कार्य त्वरित गति से किए जा रहे है।
जिलाधिकारी की सख्ती का असर, दो दिन में 315 मीटर पैकेज किया पूरा




