प्रशिक्षण वर्ग में बूथ प्रबंधन पर जोर, भाजपा की रीति-नीति से कराया अवगत








Listen to this article

न्यूज 127. मेरठ।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत मेरठ जनपद की सरधना विधानसभा के दौराला मंडल में मलखान सिंह भारद्वाज कॉलेज भराला में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा की नीतियों के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रथम सत्र के कार्यक्रम का विमल शर्मा अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक मेरठ-बागपत ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा की वैचारिक पद्धति के बारे में विस्तार से बताया। द्वितीय सत्र में जिला अध्यक्ष हरवीर पाल ने भाजपा का इतिहास और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बारे में विस्तार से बताया। तृतीय सत्र में प्रदेश मंत्री भाजपा युवा मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी के कार्य करने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया।

चौथे सत्र में भंवर सिंह तोमर जिला महामंत्री ने भाजपा के बूथ प्रबंधन और बूथ को मजबूत करने पर जानकारी दी। साथ ही टिफिन व्यवस्था में साथ बैठकर खाना खान से संगठन को मजबूत करने के बारे में बताया। पांचवें सत्र में संजीव बंसल जिला उपाध्यक्ष ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ना, सभी लाभार्थी से मिलना, संपर्क करना और पार्टी को मजबूत करने के बारे में बताया। छठे सत्र में सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम का उद्धबोधन हुए जिसमे भाजपा सरकार की उपलब्धि हर घर सम्मान हर लाभार्थियों को उसका लाभ, हर योजना का सीधा लाभ कार्यकर्ता तक पहुंचे, उसके बारे में विस्तार से बताया।

रात्रि विश्राम के बाद सुबह सभी ने योग किया। सातवें सत्र में अनिल चपराना ने आज के आईटी युग में एआई तकनीक से प्रचार के प्रभाव और दुष्प्रभाव के बारे में बताया। आठवें सत्र में जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी ने बूथ प्रबंध के बारे में बताया, किस तरह बूथ को मजबूत किया जाए।पन्ना प्रमुख तक संपर्क करने पर जोर देते हुए कहा कि बूथ जीतेंगे तो ही गांव जीतेंगे और फिर प्रदेश जीतेंगे। हर कार्यकर्ता तक संपर्क जरूरी है। पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर तैयारी में जुट जाने को कहा।

इस दौरान किसान मोर्चा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अजय भारद्वाज भराला, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला, जिला मंत्री नितिन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज राठी, ओमप्रकाश पाल, महामंत्री रवि पूनिया, मोहित राणा, नॉमिनेट डायरेक्टर हरेंद्र चौधरी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संध्या त्यागी, डॉ दिनेश, मनोज शर्मा, मुदित शर्मा, विनीत विहान, अंकुर चौहान, मिंटू कश्यप, विवेक सैन, मुदित विहान, नवनीत खरे, रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।