टेडी बीयर की दुकान में लगी आग में जलकर सब कुछ राख








Listen to this article

न्यूज 127.
हाइवे पर मूढ़े और टेडी बीयर की दुकान में अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि उसकी चपेट में आसपास की दुकान और ढाबे आने की संभावना बनी हुई थी, लेकिन समय रहते दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

पुलिस के मुूताबिक आज प्रातः 4 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटनास्थल बडेढी राजपूताना निकट कोर कालेज बहादराबाद पहुंची। उक्त स्थान पर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मूढ़े एवं टेडी बीयर की दुकान में आग लगी थी।

फायर यूनिट रुड़की द्वारा आग को फैलने से भी रोकते हुए पूर्ण रूप से बुझाया गया। आग के पास ही स्थित अन्य दुकानों एवं होटल ढाबों को भी फैलने की आशंका थी। आग से दुकान में रखे मूढ़े एवं टेडी बीयर आदि जल गए हैं। अन्य कोई जनहानि नहीं हुई है।

घटनास्थल पर गई टीम में लीडिंग फायरमैन विपिन सैनी, चालक नरेंद्र सिंह तोमर, फायरमैन सुनील कुमार बंदोलिया और फायरमैन शंकर कुमार शामिल रहे।