नृत्य प्रतियोगिता, बास्केटबाॅल और बैडमिंटन में डीएवी, हरिद्वार के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन








Listen to this article


न्यूज127
नृत्य जीवन की शाश्वत अभिव्यक्ति है, जो भावनाओं और संस्कृति को सुंदरता से प्रस्तुत करता है। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जगजीतपुर, हरिद्वार की कक्षा पाँच की प्रतिभाशाली छात्रा आरोही नेगी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति में प्रतिभा, समर्पण, लय और सांस्कृतिक गरिमा का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। उन्होंने दिनांक 5 अप्रैल 2026 को हरिद्वार के संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित उत्तराखण्ड कला महोत्सव के अंतर्गत नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता में भाग लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और विद्यालय सहित अपने अभिभावकों का नाम गर्व से ऊँचा किया।

इसी क्रम में, 10 एवं 11 अप्रैल 2026 को आयोजित बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक एवं नकद पुरस्कार अर्जित किए।
कक्षा आठ के छात्र आरव बाठला ने अंडर-13 डबल्स में स्वर्ण पदक, अंडर-15 डबल्स में रजत पदक तथा अंडर-17 टीम प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर ₹2000 का नकद पुरस्कार प्राप्त किया।
कक्षा आठ के ही साकेत नेगी ने अंडर-17 डबल्स में स्वर्ण पदक तथा अंडर-15 डबल्स में उपविजेता स्थान प्राप्त कर ₹750 का नकद पुरस्कार जीता।
कक्षा पाँच के छात्र कबीर यादव ने अंडर-13 सिंगल्स में स्वर्ण पदक और डबल्स में उपविजेता स्थान हासिल करते हुए ₹1100 का नकद पुरस्कार अर्जित किया।

जिला बास्केटबाॅल एसोसिएशन की ओर से राजा गार्डन, हरिद्वार में खेली जा रही 13वीं जूनियर अंडर-18 बास्केटबाॅल चैंपियशनशिप के फाइनल मैच में डीपीएस रानीपुर की टीम को हरा कर
डीएवी, हरिद्वार के बालक वर्ग की टीम ने चैंपियन का खिताब जीता।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।