प्रदेश पुलिस में व्यापक फेरबदल, कई अपर पुलिस अधीक्षक व उप सेनानायकों की नई तैनाती








Listen to this article


देहरादून।
उत्तराखण्ड शासन ने जनहित एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रान्तीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं तैनाती से संबंधित आदेश जारी किए हैं। गृह अनुभाग-1 द्वारा निर्गत आदेशों के अनुसार ये सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इस फेरबदल को पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता और व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जारी आदेश के तहत शाहजहाँ जावेद खान को अपर पुलिस अधीक्षक, कार्मिक से पुलिस अधीक्षक, यातायात अपर निदेशालय के पद पर तैनात किया गया है। जोधराम जोशी को अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी से उप सेनानायक, 40वीं वाहिनी पी.ए.सी., हरिद्वार बनाया गया है। राजन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय से अपर पुलिस अधीक्षक, पी.ए.सी. मुख्यालय तथा कमला बिष्ट को अपर पुलिस अधीक्षक, सी.आई.डी./विजिलेंस, हल्द्वानी से अपर पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पदोन्नति के फलस्वरूप कई अधिकारियों को नई तैनातियां दी गई हैं। विवेक कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ., नरेन्द्र पन्त को पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय), अभिसूचना, हल्द्वानी तथा जूही मनराल को अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अंकुश मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, पूर्णिमा गर्ग को अपर पुलिस अधीक्षक, कार्मिक, पुलिस मुख्यालय तथा आशीष भारद्वाज को अपर पुलिस अधीक्षक, सी.आई.डी. मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में अविनाश वर्मा को अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी, दीपशिखा अग्रवाल को अपर पुलिस अधीक्षक/मुख्य सुरक्षा अधिकारी, मुख्यमंत्री सुरक्षा, शान्तनु पराशर को उप सेनानायक, एस.डी.आर.एफ. तथा अनुषा बडोला को उप सेनानायक, ए.टी.सी., हरिद्वार के पद पर तैनात किया गया है।
शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना पुलिस महानिदेशक के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराएं।