उत्तर प्रदेश का नकली जज गुप्तकाशी में गिरफ्तार








Listen to this article
  • फर्जी लाल बत्ती लगाकर नकली जज कर रहा था पुलिस पर रौब गालिब

न्यूज 127.
जनपद रूद्रप्रयाग पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो अपने आपको यूपी में जज बताकर और लालबत्ती की गाड़ी में चलकर उत्तराखंड पुलिस पर रौब गालिब कर रहा था।
जानकारी के अनुसार केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गुप्तकाशी क्षेत्र में देखने को मिला हैं। जहाँ लाल बत्ती लगी कार में सवार एक व्यक्ति हैली कंपनियों के कर्मचारियों से अपने आप को जज बताते हुए तत्काल टिकट की मांग कर रहा था। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस से भी यह व्यक्ति अपने आपको जज बताकर रौब गालिब करने लगा। पुलिस को उस पर शक हुआ तो जांच में उसका फर्जीवाडा सामने आ गया।
पुलिस के मुताबिक अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) निवासी अविनाश गुप्ता पुत्र अजय कुमार गुप्ता व ज्योति दुबे पत्नी अमित दूबे केदारनाथ यात्रा पर लाल बत्ती लगे वाहन संख्या (UP 32 NZ 9832) से आए। उनकी गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत हैलीपैड पर हैली टिकटों को लेकर हैली पैड पर तैनात कर्मियों से बहस हो गई, लाल बत्ती गाड़ी में सवार व्यक्ति खुद को न्यायाधीश बता रहा था। जांच पड़ताल के बाद व्यक्ति फर्जी पाये जाने पर पुलिस ने उसके और उसकी पत्नी के खिलाफ गुप्त​काशी में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।