न्यूज 127.
स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने देहरादून ऊर्जा निगम का घेराव करने जा रहे किसानों को हरिद्वार पुलिस ने बहादराबाद टोल प्लाजा पर रोक दिया। यहां किसानों की पुलिस के साथ तीखी नोंकझोंक हुई। किसानों ने बैरियर तोड़ा तो पुलिस ने लाठी फटकार कर किसानों को तितर बितर किया। भारी संख्या में ट्रैक्टर आदि लेकर पहुंचे किसानों ने विरोध में टोल प्लाजा पर धरना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारी किसानों को समझाने में लगे हुए हैं।

अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज भाकियू कार्यकर्ता स्मार्ट मीटर के विरोध में देहरादून घेराव करने जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही किसान बहादराबाद टोल प्लाजा पर पहुंचे तो पहले से ही मौजूद पुलिस बल ने रोकने का प्रयास किया। किसानों ने टोल का बैरियर तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस और किसानों के बीच धक्का मुक्की हो गई। बताया गया कि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर किसानों को रोकने का प्रयास किया। किसानों का आरोप कि पुलिस ने लाठी चार्ज किया हैं, जिसमें कई किसान घायल हो गए हैं। विरोध में किसानों ने टोल प्लाजा पर धरना शुरू कर दिया हैं। भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं अधिकारी किसानों को समझाने में लगे रहे।