पंजाब में घमासान, सिद्धू के घर पर जुटे 50 से अधिक विधायक




Listen to this article

नवीन चौहान.
पंजाब कांग्रेस में मचा घमासान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी हाईकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, लेकिन इस फैसले से पंजाब के मुख्यमंत्री अरमिंदर सिंह खुश नहीं है।

पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर में अपने घर पहुंचे और वहां बुधवार को पार्टी की पहली बैठक बुलायी।

इस बैठक में 50 से अधिक विधायक सिद्धू के घर पहुंचे। इस पूरे मामले में अभी अरमिंदर सिंह की चुप्पी साधे है।