होटल में शराब पीकर डीजे बजाने को लेकर हुआ झगड़ा, पांच गिरफ्तार








Listen to this article

न्यूज 127.
देर रात लडाई झगडे की सूचना पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही सामने आयी है। होटल में शराब पीकर आपस में झगड़ा करने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने 5 को दबोचा। यह मामला शिवालिक नगर स्थित होटल विस्तारा का है। शराब पीने के बाद डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने की बात सामने आयी है।
पुलिस के मुताबिक बीती रात्रि में रानीपुर पुलिस को शिवालिक नगर स्थित होटल विस्तारा में लडाई झगडे की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जानकारी की गयी पता चला कि होटल विस्तारा में पार्टी कर रहे प्रथम पक्ष का देर रात शराब के नशे में डी0जे0 संचालकों से डी0जे0 बजाने को लेकर विवाद और मारपीट हो रही थी।
पुलिस टीम द्वारा दोनों पक्षों को समझने का काफी प्रयास करने पर भी उसके द्वारा नशे में उत्तेजित होकर मारपीट जारी रखने पर पुलिस ने शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के कुल पांच व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस0एस के तहत हिरासत में लिया। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपियों के नाम राजकुमार पुत्र सुमनपाल निवासी रावली महदूद, अभिमन्यु चौहान पुत्र अर्जुन चौहान निवासी सीतापुर, अनुज झा पुत्र प्रमोद झा निवासी सीतापुर, चितरजन पुत्र बाबूराम निवासी रावली महदूद, रजत पुत्र बाबूराम निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार है। पुलिस टीम में उ0नि0 विकास रावत (चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट), कांस्टेबल विवेक गुसांई, कुँवर राणा, गिरेन्द्र, विरेन्द्र जोशी शामिल रहे।