जिला स्तरीय प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल के बच्चों का प्रथम स्थान








Listen to this article

हरिद्वार
खण्ड परियोजना अधिकारी, हरिद्वार द्वारा संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत निबन्ध, चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन आज 13 अप्रैल 2026 को बीआरसी बौंगला, बहादराबाद, हरिद्वार में किया गया। इसमें डीएवी सेन्टेनरी पब्लिक स्कूल, जगजीतपुर, लक्सर रोड, कनखल, हरिद्वार के प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया और विद्यालय एवं अभिभावकों का मान बढ़ाया।
जूनियर वर्ग की निबन्ध प्रतियोगिता में कक्षा-7 के अक्षित सैनी को प्रथम स्थान मिला। जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा-8 की आराध्या सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


वही सीनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा-9 के अभिनव मिश्रा को दूसरा स्थान तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता में कक्षा-12 की अंशिका गोयल को प्रथम स्थान मिला। डीएवी विद्यार्थियों की इन उपलब्धियों ने उनके सहपाठियों में भी नवचेतना का संचार कर दिया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।