धामी के मंत्रीमंडल में पांच पुराने और तीन नए चेहरे




Listen to this article

नवीन चौहान.
उत्तराखंड में नई सरकार का गठन हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

पुष्कर सिंह धामी के साथ आठ अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। नई कैबिनेट में पांच पुराने चेहरों को बरकार रखा गया है जबकि तीन नए चेहरे शामिल किए हैं।

मंत्री मंडल में सबसे युवा मंत्री सौरभ बहुगुणा है, उन्होंने अपना पेशा वकालत बताया है। इसके अलवा तीन मंत्रियों ने खुद को बिजनेसमैन बताया है। जबकि चार ने अपने आपको किसान बताया है।

मंत्री मंडल में सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, धनसिंह रावत और रेखा आर्य पुराने चेहरे हैं, जबकि चंदन राम दास, सौरभ बहुगुणा, प्रेमचंद अग्रवाल नए चेहरे हैं जिन्हें मंत्री मंडल में शामिल किया गया है।