अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में पांच वाहन सीज




Listen to this article

नवीन चौहान.
अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच वाहनों को सीज किया। इन वाहनों से अवैध खनन सामग्री का परिवहन किया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार 24 मार्च 2023 को तहसीलदार हरिद्वार रेखा आर्य द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध छापेमारी की कार्यवाही कर अवैध खनिज का परिवहन कर रहे 5 डम्पर सीज कर दिए गए।

उक्त कार्यवाही में राजस्व उपनिरीक्षक देवेश घिल्डियाल व आशीष ममगाई एवं तहसील कर्मचारी निर्दाेष, सुनील कुमार व सचिन कुमार उपस्थित रहे।