न्यूज 127.
लोक संगीत जगत की प्रसिद्ध गायिका शारदा सिन्हा का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज पटना में किया जाएगा। उनके निधन से लोक संगीत प्रेमियों और कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
शारदा सिन्हा का जन्म बिहार के सुपौल जिले के हुलास गांव में हुआ था। उन्होनें अपने मधुर गीतों से भारतीय लोक संगीत को नया आयाम और अद्वितीय पहचान दिलाई। उनकी गायिकी में न सिर्फ बिहार की, बल्कि पूरे भारत की लोक संस्कृति की महक बसी थी, जिसने श्रोताओं के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी।
शारदा सिन्हा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत शारदा सिन्हा की आवाज में रिकॉर्ड किए गए, जो पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।