जबरन दुराचार, गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार




Listen to this article


योगेश शर्मा
कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने व गर्भपात करवाने के आरोपी को कुंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आठ जुलाई 2022 को पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि आरोपी जुनैद ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात करवाया व गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ दहेज की मांग करने एवं तीन तलाक देने की धमकी दी।
पुलिस ने थाना कुण्डा में मुकदमा FIR NO- 169/2022 U/S 376/312/328/504/506 IPC व » दहेज प्रतिषेध अधिनियम व ½ मुस्लिम महिला विवाह अधिनियम बनाम जुनैद आदि पंजीकृत किया। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक​ भूमिका पाण्डेय के सुपुर्द की गयी एवं अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसके क्रम में दिनांक 16/8/2022 को अभियुक्त जुनैद पुत्र महबूब निवासी वार्ड नं0 24 फतेहउल्लागंज ठाकुरद्वारा, जनपद- मुरादाबाद ( उ0प्र0 ) उम्र 28 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर बैलजुड़ी तिराहा से जोकि वादिनी के पास समझौते के लिये दबाब बनाने के लिये जा रहा था, को समय करीब 09.35 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को सुसंगत धाराओ में माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

जुनैद पुत्र महबूब निवासी वार्ड नं0 24 फतेहउल्लागंज ठाकुरद्वारा, जनपद- मुरादाबाद (उ0प्र0)उम्र- 28 वर्ष