पूर्व भाजपा नेत्री पर बेटी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार




Listen to this article

न्यूज 127.
पूर्व भाजपा नेत्री को हरिद्वार पुलिस ने बेटी के साथ जबरन यौन शोषण कराए जाने का आरोप लगने पर गिरफ्तार किया है। आरोप बेटी ने ही लगाए हैं। उस पर आरोप है कि वह अपनी नाबालिक बेटी समेत अन्य युवतियों से देहव्यापार कराती है।
महिला के संबंध कई बड़े नेताओं और अधिकारियों से बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि महिला नेत्री अपने पति से अलग रह रही है। उसे हरिद्वार के एक होटल से गिरफ्तार करने की बात सामने आ रही है। महिला नेत्री अपने पति से अलग रह रही थी। बेटी का आरोप है कि आरोपी मां ने अपने ब्वॉय फ्रेंड के साथ जबरन उसके यौन शोषण कराया। कोतवाली रानीपुर पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है।