पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने खिलाड़ियों को विजयी भव: का दिया आशीर्वाद




Listen to this article

नवीन चौहान.
पूर्व केबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने पंजाब में आयोजित सेस्टोबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रहे हरिद्वार के खिलाड़ियों को विजयी भव: का आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों में जोश और उत्साह का संचार किया और मिठाई खिलाई। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में हार जीत कोई मायने नही रखती, लेकिन मैदान में अपनी खेल प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला ही वास्तविक खिलाड़ी होता है।
सेस्टोबॉल ऐसोसियेशन आफ उत्तराखंड के कोच एवं खिलाड़ियों का एक दल सुबह वेद मंदिर आश्रम में पूर्व केबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद जी का आशीर्वाद लेने पहुंचा। स्वामी यतीश्वरानंद ने खिला​ड़ियों का स्वागत करते हुए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे स्वास्थ्य एवं शारीरिक विकास के लिए अति आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार खेलों और खिलाड़ियों के विकास के लिए निरंतर कदम उठा रही हैं। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से खेल के क्षेत्र में उत्तराखंड ने नई ऊंचाईयों को छुआ है। खिलाड़ियों के साथ राजपाल, शेषराज सैनी, शुभम सैनी, विवेक चौहान, श्रवण चौहान, राममूर्ति वीर, धर्मेंद्र चौहान आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।