नवीन चौहान
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई विकासकारी योजनाओंं को शुरू किया गया। लेकिन भाजपा हाईकमान के निर्णय के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया है। सरकार के चार साल पूरे में नौ दिन बचे है।
देहरादून राजभवन में जाकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को इस्तीफा देने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा लंबे समय से राजनीति में कार्य कर रहा हूं। प्रचारक के तौर पर संघ और भाजपा से जुड़ा हूं। चार साल से मुख्यमंत्री के रूप में देवभूमि उत्तराखंड में सेवा करने का मौका दिया। यह मेरा परम सौभाग्य और जीवन का स्वणिम अवसर। एक सैनिक परिवार में जन्म लिया। कभी कल्पना नही की थी पार्टी मुझे इतना बड़ा सम्मान देगी। एक सााधारण कार्यकर्ता को सम्मान दिया। चार साल सेवा करने का अवसर दिया। सामूहिक रूप से निर्णय लिया।
शपथ ग्रहण
11 मार्च की सुबह 11 बजे उत्तराखंड को नये मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। प्रदेश में राजनैतिक घटनाक्रम तेज है। नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मंथन का दौर जारी है।
सीएम की कुर्सी से इस्तीफा देने के बाद भावुक हुए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र



