पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर जताया दुख




Listen to this article

नवीन चौहान.
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुख जताया है। पूर्व सीएम ने कहा कि चंदन राम दास के निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति पहुंची है, इसकी भरपाई नहीं की जा सकती। कहा कि प्रदेश की जनता ने अपना एक लोकप्रिय जन नेता खो दिया है। कहा कि वह जुझारू नेता थे, लगातार काम कर रहे थे, जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे।