कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पार्टी से निष्कासित




Listen to this article

नवीन चौहान.
उत्तराखंड। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय को कांग्रेस की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया हैं

चुनाव से ठीक पहले इस घटनाक्रम के बाद सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि किशोर उपाध्याय पिछले कुछ समय से भाजपा नेताओं के साथ अपनी नजदीकी बढ़ा रहे थे।

पार्टी आलाकमान ने इसे गंभीरता से लिया और चुनाव से ठीक पहले उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।