Former Governor Bhagat Singh Koshyari: पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने​ किया स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल का लोकार्पण




Listen to this article

नवीन चौहान.
महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शुक्रवार को हरिद्वार में स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने लोक कल्याण की भावना से विवेकानंद हॉस्पिटल के द्वारा जनहित में किए हुए कार्यों की सराहना की।

पूर्व राज्यपाल ने हॉस्पिटल के ओपीडी वार्ड, लैब, अल्ट्रासाउंड कक्ष, एक्स-रे कक्ष का अवलोकन किया, तथा मिशन को आगे बढ़ाने हेतु आज की आवश्यकता बताई। उन्होंने सभी को जनसेवा कार्यों में लगे रहने की प्रेरणा प्रदान की।

इस दौरान डॉ प्रवीण रेड्डी, प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह, डॉ0 योगेश पाण्डेय, डॉ शाह आदि उपस्थित रहे।