हरिद्वार के पूर्व मेयर मनोज गर्ग और उनका बेटा कोरोना पॉजिटिव








Listen to this article

नवीन चौहान.
हरिद्वार के पूर्व मेयर मनोज गर्ग और उनका बेटा अनमोल गर्ग कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से दी है। हरिद्वार में लगातर बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के कारण कुंभ पर भी इसका असर हुआ है। निरंजनी अखाड़े ने समय से पहले ही कुंभ समापन की घोषणा कर दी है।
पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा की रुवाती लक्षण दिखने पर मेरे पुत्र सीए अनमोल गर्ग ने कोविड की जांच कराई और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके उपरांत मैंने भी अपनी कोविड की जांच कराई और मेरी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। हम दोनों ही सेल्फ आइसोलेशन में है। पिछले गतदिनों में जो लोग भी मेरे व अनमोल के संपर्क में आये है वे अपनी जांच अवश्य करा लें, एहतियात बरते और स्वयं का खयाल रखें। परिवार के सभी सदस्यों की जांच भी हो गयी सभी सुरक्षित है।