न्यूज 127.
कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह मंगलवार को हरिद्वार के चेतन ज्योति आश्रम पहुंचे। चेतन ज्योति आश्रम के परमाध्यक्ष ऋषिश्वरानंद और बाबा हठयोगी ने ब्रजभूषण शरण सिंह का पुष्पमाला व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने संतों को सरजू के उतरी तट पर नंदनी गौ माता महाविद्यालय जो राम जन्मभूमि आंदोलन का प्रमुख केद्र था वहां आयोजित होने वाली कथा में आमंत्रित किया।
यह कथा 1 जनवरी से 8 जनवरी तक आयोजित होगी। कथा व्यास सद्गुरु रितेश्वर महाराज वृंदावन वाले होगें। उन्होंने बताया कथा का बिषय युवा उथान ही राष्ट्र उत्थान एवम् सनातन एवम् राष्ट्र तीन विषयों को लेकर किया जा रहा है। कहा कि इस समय सनातन धर्म पर या हिंदू धर्म पर लोग अंगुली उठाते हैं। जानकारी न होने की वजह से हमारे युवा समाज बिखर रहा है। इसी विषय को लेकर हमारा यह प्रयास है कि देश के युवाओं को चाहे वे किसी भी धर्म से जुडे हैं, उन्हें एक मंच पर लाया जाए ताकि समाज में जो भेदभाव पैदा किया जा रहा है उसे रोका जा सके। कहा कि जातिवाद पार्टियों को कमजोर कर रहा है। कहा कि संतों की भागेदारी से ही हमारा यह प्रयास सफल होगा। इस अभियान में देश के हर प्रांत की भागिदारी सुनिश्चित की जाये यह प्रयास है। इस समय इसको लेकर देश में हलचल है, जिसको लेकर तरह तरह से प्रयास किये जा रहे हैं, उन्होंने संतों से इस प्रयास को आशीर्वाद देकर सफल बनाने का आग्रह किया। बाबा हठयोगी महाराज ने कहा इस प्रकार के पावन आयोजन सनातन धर्म को और अधिक मजबूत करते हुए संपूर्ण विश्व में सनातन का शंखनाद करते हैं। इस अवसर पर महंत विष्णु दास महाराज, महंत दुर्गादास, महाराज महंत कमलेशानंद सरस्वती, महाराज बाबा हठ योगी, महाराज महंत रवि देव, महाराज महंत दिनेश दास, महाराज और अयोध्या धाम में महंत राजकुमार दास, महाराज महंत सचिव प्रेमानंद महाराज ने बृजभूषण शरण सिंह का माला पहनकर अभिनंदन किया। संतों ने उनके इस पावन कार्य के लिए साधुवाद दिया। महंत गंगेश्वरानंद जी महाराज की तरफ से उन्हें इस पावन कार्य के लिए साधुवाद तथा आशीर्वाद प्रदान किया गया।
कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने लिया संतों का आशीर्वाद





