अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चली गोली, हमलावर हुआ ढेर




Listen to this article

न्यूज 127.
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला होने की जानकारी सामने आयी है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हमला हुआ ट्रपं एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान हुई फायरिंग में डोनाल्ड ट्रंप घायल हो गए। ट्रंप के दाएं कान में गोली लगने का दावा किया गया है। हालांकि ट्रंप के कैंपेन ने बयान जारी कर कहा है कि वो ठीक हैं और उनको जरूरी इलाज दिया जा रहा है। रैली में फायरिंग के बाद ट्रंप के चेहरे पर खून भी देखा गया।

फोटो सोशल मीडिया

बताया जा रहा है कि हमलावर ने पास की एक छत से राइफल का इस्तेमाल करते हुए गोलियां चलायी। रैली में मौजूद लोगों का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप पर हमला काफी घातक था और जरा सी चूक से उनकी जान जा सकती थी। वह खुशकिस्मत थे, इसलिए जिंदा हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कथित शूटर को मार गिराया गया है।