उत्तराखंड में चार IAS अधिकारियों के तबादले, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी




Listen to this article


न्यूज127

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2022 बैच के चार आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार:

रामचन्द्र सेठ (IAS-2022) को संयुक्त मजिस्ट्रेट, रुड़की नियुक्त किया गया है।

राहुल आनंद (IAS-2022) को संयुक्त मजिस्ट्रेट, देहरादून बनाया गया है।

गौरी प्रभात (IAS-2022) को संयुक्त मजिस्ट्रेट, रानीखेत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दीक्षिता जोशी (IAS-2022) को संयुक्त मजिस्ट्रेट, पौड़ी के पद पर तैनात किया गया है।

शासन की ओर से जारी आदेश में संयुक्त सचिव राजेन्द्र सिंह प्रतिपाल ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने वर्तमान पदभार से तत्काल कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

यह प्रशासनिक निर्णय प्रदेश में सुशासन और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए उठाया गया कदम माना जा रहा है।