बागेश्वर अग्निकांड में झुलसे चार ग्रामीणों की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर




Listen to this article

न्यूज 127.
धनतेरस की रात बागेश्वर के रणकुड़ी गांव में आग से झुलसे 11 ग्रामीणों में से 4 ग्रामीणों की उपचार के दौरान मौत हो गई। इनका इलाज ऋषिकेश एम्स और इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून में चल रहा था। इनकी मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बतादें कि धनतेरस की रात राजस्व पुलिस क्षेत्र नौगांव के अंतर्गत रणकुड़ी गांव में नशे में धुत आरोपी कुंदन नाथ ने नारायण गिरी के घर में गैस सिलिंडर का रेगुलेटर खोलकर आग लगा दी थी। इस आग में 11 लोग बुरी तरह से झुलस गए थे। घायलों को जिला अस्पताल बागेश्वर और फिर सुशीला तिवारी हल्दवानी रेफर किया गया था। यहां से भी गंभीर रूप से घायल चार लोगों को ऋषिकेश एम्स रेफर व पांच घायलों को इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून रेफर किया गया। उपचार के दौरान भगवती देवी पत्नी मदन नाथ उम्र 65 वर्ष ने ऋषिकेश एम्स व जीवन गिरी पुत्र नारायण गिरी उम्र 22 वर्ष, विनोद गिरी पुत्र नारायण गिरी उम्र 21 वर्ष, मुन्नी देवी पत्नी नारायण गिरी उम्र 42 वर्ष ने बुधवार की देर रात्रि इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून में दम तोड़ दिया। राजस्व उप निरीक्षक कुंदन मेहता ने भी ग्रामीणों के मौत की पुष्टि की।