फाइनेंस कर्मचारी की धोखाधड़ी का पर्दाफाश, शोरूम में बैठकर चला रहे धंधा








Listen to this article

हरिद्वार
फाइनेंस कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए कर्मचारी ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे है। ग्राहक का मोबाइल लेकर अन्य सुविधाओं का लाभ देने के बहाने धन की वसूली कर रहे है। ऐसे ही एक एसी उपभोक्ता के साथ धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। फिलहाल इस पूरे प्रकरण की शिकायत उपभोक्ता फोरम में करने की तैयारी की जा रही है।
एक ग्राहक 24 जून 2025 को जियापोता स्थित एक शोरूम पर एसी का पता करने पहुंचा। शोरूम मालिक ने एसी का मूल्य और फाइनेंस की सुविधा बताई।फाइनेंस कर्मचारी शोरूम में मौजूद था। ग्राहक ने एसी का मूल्य तय करने के बाद अग्रिम धनराशि दे दी गई। जबकि बाकी की रकम के लिए फाइनेंस कर्मचारी से ऋण कराया। कर्मचारी ने मोबाइल से ओटीपी मांगा और धनराशि शोरूम मालिक को दे दी। शोरूम मालिक ने​ बिल और एसी घर पर भेजने की बात की। जिसके बाद रेहड़ा चालक एसी लेकर आ गया और बिल नही दिया। ग्राहक के परिजनों ने एसी लगवा दिया और इंस्टालेशन चार्ज भी दे दिया। ग्राहक ने कई बार बिल मांगा लेकिन हर बार उनको बिल भेजने का आश्वासन दिया गया।
फाइनेंस कंपनी ने ऋण की वसूली शुरू कर दी। ऋण की रकम की किस्त से प्रतिमाह 450 रूपये अतिरिक्त वसूले जाने लगे। जब इसकी जानकारी शोरूम मालिक से की तो वह फाइनेंस की बात कहकर घुमाता रहा। फाइनेंस कंपनी अतिरिक्त सर्विस की बात कहकर घुमाती रही। ग्राहक दो बार फाइनेंस कंपनी के आफिस पहुंचा लेकिन सही जानकारी नही दी गई। आखिरकार 9 माह बाद जब लोन की रकम पूरी हुई तो एनओसी लेने पहुंचे ग्राहक को धोखाधड़ी का शिकार होने का पता चला। फिलहाल ग्राहक पूरे मामले को उपभोक्ता फोरम में ले जाने की तैयारी कर रहा है। जिससे अन्य किसी के साथ धोखाधड़ी ना हो।