न्यूज 127.
होटल में चल रही जुआ पार्टी के मामले में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कड़ा एक्शन लिया है इस प्रकरण में जहां जुआ खेलते हुए 40 आरोपी को गिरफ्तार कर जांच के आदेश दिये गए हैं वहीं इस मामले में लापरवाही सामने आने पर चौकी इंचार्ज समेत 12 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है।
जनपद देहरादून में एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने शनिवार को एसएसपी ने ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र की आईडीपीएल चौकी के इंचार्ज सहित कुल 12 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामला आईडीपीएल चौकी क्षेत्र में एक होटल में चल रही जुआ पार्टी से जुड़ा है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से करीब 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि संबंधित चौकी की ओर से क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों को लेकर गंभीर लापरवाही बरती गई। बताया जा रहा है कि आईडीपीएल चौकी इंचार्ज विनय शर्मा समेत अन्य पुलिस कर्मियों पर समय रहते कार्रवाई न करने और अवैध गतिविधियों की अनदेखी करने के आरोप लगे हैं। इसी के चलते एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने सभी को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं। एसएसपी की इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में कड़ा संदेश माना जा रहा है कि ड्यूटी में लापरवाही और अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
होटल में चल रही थी जुआ पार्टी, एसएसपी ने चौकी इंचार्ज समेत 12 पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड




