धर्मनगरी में आज गंगा जन्मोत्सव की रहेगी धूम, निकाली जाएंगी शोभायात्रा




Listen to this article

न्यूज 127.
धर्मनगरी हरिद्वार में आज गंगा जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। गंगा सभा सहित विभिन्न संगठनों द्वारा मां गंगा की शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। शहर के मुख्य मार्गों को तोरणद्वारों से सजाया गया है।

हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी तिथि को बेहद शुभ माना जाता है। गंगा नदी को सबसे पवित्र व मोक्षदायिनी नदी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन यानि गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान करने से विशेष पुण्य फल मिलता है। आज के दिन घरों में गंगाजल लाना लाभकारी माना गया है। स्कंद पुराण के अनुसार ब्रह्मा जी के कमंडल से सप्तमी के दिन ही मां गंगा का जन्म हुआ था।