न्यूज 127.
गैंगस्तर विनय त्यागी उर्फ टिंकू त्यागी का शनिवार देर रात ब्रजघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान उनके आवास पर बेहद गमगीन माहौल रहा। बेटे ने अपने पिता के शव को मुखाग्नि दी।
बतादें 24 दिसंबर को लक्सर फ्लाई ओवर पर बाइक सवार दो हमलावरों ने विनय त्यागी को उस वक्त गोली मारी थी जब पुलिस अभिरक्षा में उसे पेशी पर ले जाया जा रहा था। गंभीर हालत में उसे ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां 27 दिसंबर की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
शनिवार शाम विनय का पार्थिव शरीर मेरठ स्थित जागृति विहार आवास पर लाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में रिश्तेदार, शुभचिंतक और परिचित उनके आवास पर पहुंचे। विनय त्यागी के दोनों बेटे भी जागृति विहार स्थित मकान पर पहुंचे और पिता को अंतिम विदाई दी।
शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे ब्रजघाट श्मशान घाट विनय त्यागी का शव लाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए घाट पर कड़े इंतजाम किए गए थे। उत्तराखंड पुलिस के साथ-साथ हापुड़ और आसपास के जिलों की पुलिस तैनात रही।



