money deposited in accounts ​बैगर थमा दी रसीद, लाखों हड़प कर हो गया फरार




Listen to this article

नवीन चौहान.
बैंक में दैनिक मजदूरी पर ​नौकरी कर रहा व्यक्ति लोगों के बैंक खातों में पैसा जमा किये बैगर उन्हें फर्जी रसीद थमा रहा था। मामला संज्ञान में आया तो बैंक प्रबंधक ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। लेकिन तब तक आरोपी खाता धारकों के पौने बारह लाख से अधिक की रकम लेकर फरार हो गया। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुता​बिक शाखा प्रबंधक अरविंद सिंह चौहान बैंक आफ इंडिया सराय ज्वालापुर हरिद्वार ने मुकदमा दर्ज कराया था। प्रबंधक ने बताया था कि बैंक शाखा में दैनिक मजदूरी पर नियुक्त अर्जुन सिंह पुत्र मायाराम निवासी जगथान चकराता देहरादून ने बैंक शाखा के 34 खाता धारकों से खातों में धनराशि जमा करने के लिए कुल 12,86,000 धनराशि ली लेकिन उक्त राशि को उनके बैंक खातों में जमा नहीं किया।

आरोपी अर्जुन सिंह ने इन 34 बैंक खाता धारकों को बैंक की फर्जी रसीद बनाकर दी और उनकी उक्त धनराशि हड़प ली। पैसा इसके बाद से अर्जुन लगातार फरार है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 425/22धारा 420,408,467,468,471, भादवी पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज दिनांक 2/8/2023 को अभियुक्त अर्जुन सिंह को सर्विलांस तथा मैन्युअल पुलिसिंग के जरिए मंडी चौक विकास नगर जनपद देहरादून से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महिपाल सिंह सैनी, कांस्टेबल महेंद्र तोमर आदि शामिल रहे।