बॉडी बिल्डर की कार में लड़की का हंगामा, वायरल हो रहा वीडियो




Listen to this article

न्यूज 127.
हरिद्वार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की कार सवार लड़के के ऊपर गंभीर आरोप लगा रही है। वह वीडियो में लड़की यह तक कह रही हैकि इस लड़के ने मेरा खूब यूज किया है। युवक एक बॉडी बिल्डर बताया जा रहा है। वायरल हो रही वीडियो को भेल के फाउंडरी गेट का बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

वायरल वीडियो में लड़की कार सवार युवक पर जबरदस्ती ले जाने का आरोप लगाते हुए उसका गिरेबान पकड़ रही है। वहीं वीडियो में ये भी कहते हुए सुनाई दे रही है कि इसने मेरा बहुत यूज कर लिया है। इसके घर चलो मैडम। वायरल वीडियो में एक महिला पुलिस कर्मी भी दिखायी दे रही है। आरोपी युवक वहां मौजूद लोगों से भी उलझने का प्रयास करता दिख रहा है। हालांकि वह यह भी कह रहा है कि इस लड़की के घर वालों से बात करलो, सारी हकीकत सामने आ जाएगी। वायरल वीडियो में लड़की ने यह भी आरोप भी आरोप लगाया कि है कि आरोपी युवक ने उसका गला दबाने का प्रयास किया। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। कोतवाली रानीपुर प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामले की जांच शुरु कर दी गई है। लड़की के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।