दीपावली पर पटाखों के शोर के बीच चली गोली, पुरानी रंजिश में चली गई एक की जान








Listen to this article

नवीन चौहान, पुरानी रंजिश को लेकर दीपावली की रात आरोपी पक्ष ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली लगने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में एक घायल की मौत हो गई जबकि दो अन्य की हालत भी चिंताजनक बतायी गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

  • यह घटना पीलीभीत के थाना दियूरिया क्षेत्र के गांव जमुनिया महुआ में हुई।
  • यहां पुरानी रंजिश में दूसरे पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में अजय पाल की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
  • दो लोग गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हुए। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
  • आरोपी हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए।
  • ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
  • मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया।
  • एक की हालत अधिक गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
  • पीड़ित पक्ष के मुताबिक उनका पड़ोसी से खेत में डोलबंदी को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हुआ था।
  • उसी का बदला लेने के लिए दबंगों ने यह हमला किया।
  • पीड़ित पक्ष की ओर से घटना को लेकर थाने में तहरीर दी गई है।
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
  • पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।