मेधावी छात्र छात्राओं के खाते में जमा करेंगी सरकार लैपटॉप के पैसे
नवीन चौहान.
सरकार जल्द ही उत्तराखंड बोर्ड के वर्ष 2019-20 के मेधावी स्टूडेंटस को लैपटॉप के बदले पैसे देगी।
लैपटॉप के बदले 40 हजार रूपये उनके खाते में जमा कराए जाएंगे।
ऐसा इलिए किया जाएगा क्योंकि अभी तक लैपटॉप खरीद के लिए टेंडर नहीं हुआ है।
सरकार आचार संहिता लगने से पहले इस कार्य को पूरा करना चाहती है।
बतादें मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि 2019-20 के मेधावी छात्र छात्राओं को लैपटॉप दिये जाएंगे।
तय किया गया था विभाग की ओर से लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएंगे, लेकिन अब तक लैपटॉप नहीं खरीदे जा सके हैं।
10वीं और 12वीं के मेधावियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से इस सप्ताह यह रकम दे दी जाएगी।