नवीन चौहान
कोरोना से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कर्मचारी की मौत हो गई। फिलहाल गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में शिक्षण कार्य स्थगित कर दिया है। हालांकि अभी तक प्रोफेसर एवं कर्मचारी कोरोना संक्रमित हैं, जिनका ईलाज चल रहा है। रजिस्टार भी होम क्वारंटीन है।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में नियुक्त राजीव त्यागी पिछले सप्ताह कोरोना हो गया था। उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। ईलाज के दौरान उनकी तबियत में सुधार नहीं हो सका और सोमवार को उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु होने से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के साथ छात्रों में शोक छा गया। विश्वविद्यालय परिसर में फिलहाल 6 से 7 प्रोफेसर एवं कर्मचारी कोरोना संक्रमित बताए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय में कोरोना भयंकर रूप लेने लगा तो शुक्रवार को अवकाश घोषित कर दिया था। अब विवि के कई सीनियर प्रोफेसर भी कोरोना से संक्रमित हैं। फिलहाल रजिस्टार भी होम क्वारंटीन है।
गुरुकुल कांगड़ी विवि के कर्मचारी की कोरोना से मौत, कई बीमार, विवि बंद

