नवीन चौहान, हरिद्वार। धर्मनगरी में एक इंजीनियर ने एक किशोरी को जबरन हवस का शिकार बना लिया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है। घटना ज्वालापुर की है।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि एक युवक जिसकी पहचान दीपक भट्ट निवासी ज्वालापुर के रूप में हुई है। वह उनके घर में आ गया। आरोपी दीपक ने 16 साल की पुत्री से जबरन दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी को पकड़ लिया हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।