न्यूज 128.
हरिद्वार तहसील के गांव अजीतपुर समेत आधा दर्जन गांवों के प्रधानों ने शनिवार से गांव के पंचायती भवन में भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है। इनका कहना है कि ग्राम पंचायत की भूमि पर शमशान घाट का कार्य रोकने का कार्य दिनेश गुप्ता और नरेश गुप्ता द्वारा किया जा रहा है। जबकि जिस स्थान पर शमशान घाट का निर्माण कराया जा रहा है वहां पर अजीतपुर, जियापोता, नूरपुर पंजनहेडी, किशनपुर, बहादरपुर जट समेत कई गांवों के मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाता है। इस संबंध में ग्राम प्रधान अजीतपुर ने जिलाधिकारी काार्यलय में भी अपना ज्ञापन प्रेषित किया है।





