नवीन चौहान
हरिद्वार के अधिवक्ता शैलेंद्र उपाध्याय का निधन हो गया। सुबह करीब सात बजे सीने में दर्द की शिकायत के चलते हुए उन्हें मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। करीब तीन घंटे के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया।
मंगलवार को सुभाषनगर अधिवक्ता शैलेंद्र उपाध्याय उम्र 45 साल की अचानक से तबियत खराब हो गई। जिनके बाद परिजन उनको नजदीक के अस्पताल में लेकर गए। उनके निधन से हरिद्वार के अधिवक्ताओं में शोक की लहर है। अधिवक्ता अनुराग चौधरी ने बताया कि शैलेंद्र उपाध्याय बहुत ही मिलनसार और हंसमुख व्यक्ति थे। उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके दो बच्चे हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नमित शर्मा, अधिवक्ता सतीश चौधरी, राकेश सैनी, सत्यपाल चौहान, शोपिन चौधरी, जिशांत धीमान, निवेश चौधरी, वीर गुर्जर आदि ने शोक जताया है।




