डीएम और एसएसपी के वाहन भी खाते है हिचकौले, जानिए पूरी खबर




Listen to this article

नवीन चौहान, हरिद्वार।
डीएम और एसएसपी के वाहन भी हिचकौले खाते हैं। सड़क पर होने वाले गडढ़ों के कारण आये दिन हादसे होते हैं। बाइक सवार दुर्घटनाओं में घायल होते हैं। जबकि स्कूल बसे गडढ़ों वाली सड़क से रोज दो चार हो रही हैं। सड़कों की ये हालत भेल रोशनाबाद मार्ग की हैं।
चिन्मय डिग्री कॉलेज के सामने से रोशनाबाद की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग की हालत खस्ताहाल है। सड़क पर बड़े-बड़े गडढ़े बन गये है। बारिश के कारण इन गडढ़ों में पानी भरा हुआ है। जिस कारण दो पहिया वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है। ये सड़क हरिद्वार जनपद की सबसे व्यस्ततम सड़कों में से एक है। जनपद मुख्यालय, विकास भवन, पुलिस मुख्यालय और कोर्ट के अलावा सिडकुल की इंडस्ट्री में प्रतिदिन हजारों की संख्या में नागरिक दो पहिया और चार पहिया वाहन लेकर गुजरते है। इन लोगों के अतिरिक्त जनपद के सबसे बड़े अधिकारी जिलाधिकारी और जनपद की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यालय और आवास भी रोशनाबाद में ही है। जबकि उनके खुद के वाहन इन गडढ़ों वाली सड़क पर हिचकौले खाते हैं।