कांग्रेस को बड़ा झटका पूर्व विधायक ने छोड़ी पार्टी




Listen to this article

शादाब अली
हरिद्वार लोकसभा सीट पर चुनाव होने से पहले ही कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के एक बड़े नेता ने पार्टी से किनारा ​कर लिया है। झबरेड़ा से पूर्व विधायक रहे चौधरी यशवीर सिंह और उनके बेटे गौरव चौधरी ने कांग्रेस पार्टी को आज अलविदा कह दिया। पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह ने पार्टी में गुटबाजी चरम पर होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश हो या प्रदेश कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में असफल साबित हुई है। आलम ये है कि उत्तराखंड में किसान परेशान है, लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है और विपक्ष के तमाम विधायक और पार्टी के नेता चुप्पी साधे हुए हैं। चौधरी यशवीर ने कहा कि कांग्रेस में बड़े पैमाने पर गुटबाज़ी है हरीश रावत और प्रीतम सिंह के गुट ने कांग्रेस को हाशिये पर पहुंचा दिया है। चौधरी यशवीर ने कहा कि उनके साथ कांग्रेस छोड़ने वालों में दर्जनों ग्राम प्रधान और पूर्व प्रधान शामिल हैं होली के बाद नई पार्टी में जाने का ऐलान करेंगे।गौरतलब है कि चौधरी यशवीर दो बार झबरेड़ा विधानसभा से विधायक रहे हैं और अब वो आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ही अपना फैसला करेंगे।