ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, जानिए पूरी खबर








Listen to this article

शादाब अली, रुड़की। मंगलौर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गांव मंडावली में बुधवार उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के ही रहने वाले जवाद हसन और गांव के ही नीलू के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने खुनी रूप धारण कर लिया। हालांकि आपसी झगड़े की शुरूआत में ग्रामीणों ने दोनों को समझा कर वापस भेज दिया। जिसके बाद आरोपी नीलू जवाद हसन को घर से बुलाकर लाया और खेत में ले जाकर गोली मार दी। जिस कारण जवाद हसन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची मंगलौर कोतवाली पुलिस ने जवाद हसन के शव का पंचनामा भरकर रुड़की के सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस सरगर्मी से आरोपी नीलू की तलाश कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि नीलू आए दिन किसी ना किसी के साथ झगड़ा करता रहता है। उसने कुछ समय पहले ही मिल के एक कर्मचारी पर गोली भी चला दी थी। जवाद हसन की मौत से जहां एक और घर में मातम छाया हुआ है वही गांव में भी तनाव का माहौल बना हुआ है।