हरिद्वार की एक कुख्यात महिला का गैंग जिसकी खुली हिस्ट्रीशीट








Listen to this article

नवीन चौहान
हरिद्वार में एक कुख्यात महिला अपने पूरे परिवार के साथ अवैध कृत्यों में संलिप्त है। पुलिस के लाख समझाने के बावजूद उक्त महिला और उसके परिवार ने अवैध धंधों को बंद नही किया। आखिरकार पुलिस ने इस आरोपी परिवार को सबक सिखाने के लिए हिस्ट्रीशीट तैयार करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके बाद पूरा परिवार नगर कोतवाली पुलिस के रिकार्ड में हिस्ट्रीशीटर कहलाया जायेगा।
उत्तरी हरिद्वार के कुंजगली निवासी बीना पत्नी सुरेश ने अपने परिवार का एक गैंग बनाकर नगर कोतवाली क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी में लगाया हुआ है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करती है। लेकिन जमानत कराने के बाद एक बार इसी अवैध कृत्यों को अंजाम देना शुरू कर देते है।इस गैंग में बीना उसका पति सुरेश और पुत्र सन्नी व सूरज शामिल है। नगर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने एसएसपी के आदेशों के बाद इन चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।