प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली युवती से गैंगरेप,जानिए पूरी खबर








Listen to this article

नवीन चौहान, हरिद्वार। क्षेत्र की एक महिला से गैगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला का आरोप है कि एक युवक से उसकी पहचान थी। पहचान वाले युवक ने उसे मिलने के लिये बुलाया। जहां पर उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर रेप किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की है।
पुलिस ने बताया कि एक महिला ने तहरीर दी। तहरीर में महिला ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। जहां उसकी पहचान प्रदीप नाम के व्यक्ति से हो गई। आरोप है कि प्रदीप ने मंगलवार को उसे मिलने के लिये बुलाया। जहां पर दो अन्य युवक राजेश और प्रवीन नाम के मिले। तीनों उसे सेक्टर दो के पास एक मकान में ले गये। जहां तीनों लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों में एक शिवलोक का तथा एक युवक सेक्टर दो का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं। सीओ सदर प्रकाश देवली ने बताया कि महिला की शिकायत पर रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।