केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौडा में जानिये क्या है खास बात, पूरी खबर




Listen to this article

नवीन चौहान, हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम वास्तव में अनूठी हैं। इस टीम के मंत्रियों को पद का कोई अहंकार नहीं है। बस देश की चिंता है। भारत को सिरमौर बनाने का लक्ष्य है। इस विजन पर काम करने में जुटे है। देश को भष्टाचार से निजात दिलाना प्राथमिक लक्ष्य है। इस बात का अंदाजा न्यूज127डॉट कॉम को केन्द्रीय अर्थ एवं साख्यिकी मंत्री एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री डी. वी. सदानन्द गौड़ा से बातचीत के बाद लगा है। देश के गरीबों के प्रति चिंता और दनका दर्द मंत्रियों को महसूस होता है।
शनिवार को हरिद्वार के डाम कोठी पहुंचे केंद्रीय अर्थ साख्यिकी मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा सबसे पहले मां गंगा के दर्शन करने के लिये घाट किनारे चले गये। मां गंगा को निहारते रहे। मां गंगा से देश की खुशहाली के प्रार्थना की। भारतवासियों की उन्नति की कामना की। हम उनको देखते रहे। जब हमने उनसे अर्थ साख्यिकी के संबंध में बात करने की गुजारिश की तो उन्होंने तत्काल हामी भर दी। उनके साथ कोई सुरक्षा का लाव लश्कर नहीं था। उनसे बातचीत करने में कोई अंहकार की बू नहीं आ रही थी। वह खुलकर बातचीत कर रहे थे। उन्होंने भारत सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र्र मोदी के संकल्प का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि किस तरह भारत की जनता के रहन सहन में सुधार हो रहा है। देश की जनता को भ्रष्टाचार से निजात मिल रही है। उन्होंने ये भी बताया कि भले ही देश की जनता कुछ तकलीफ उठानी पड़ रही हो लेकिन भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे। देश की जनता को तब पता चल जायेगा कि मोदी सरकार भारत को किस तरह तरक्की पर ले जाने के लिये कठिन निर्णय कर रही है। उन्होंने देश के विकास संबंध में बहुत कुछ कहा। केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौडा के व्यवहार में पद का अंहकार नहीं एक साधारण इंसान का व्यक्तित्व साफ झलक रहा था। जिसके बाद वह अपने गुरू के आश्रम का उद्घाटन करने के लिये निकल गये।